भारत

New Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया बुनियादी ढांचा और सार्वजनिक परियोजनाओं का उद्घाटन

Admindelhi1
12 Feb 2026 6:00 PM IST
New Delhi: CM रेखा गुप्ता ने किया बुनियादी ढांचा और सार्वजनिक परियोजनाओं का उद्घाटन
x
"मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई"

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को मलकागंज चौक तिमारपुर से ‘एससी/एटी बस्तियों के सुधार’ योजना के तहत कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने अबतक एससी/एसटी बस्तियों के विकास के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि अब इन बस्तियों में सड़क, नाली, पानी, लाइट और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी बस्ती पीछे न रहे और हर परिवार को सम्मान के साथ बेहतर जीवन मिले, यही सरकार का प्रयास है।

इस अवसर पर सामाजिक कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, अशोक गोयल उपस्थित रहे।

Next Story