भारत

दिल्ली में 1604 और कर्नाटक में 12 हजार से ज्यादा आए कोरोना के नए मामले, जानिए अन्य राज्यों क्या है हाल

Khushboo Dhruw
5 Feb 2022 4:20 PM GMT
दिल्ली में 1604 और कर्नाटक में 12 हजार से ज्यादा आए कोरोना के नए मामले, जानिए अन्य राज्यों क्या है हाल
x
कोरोना महामारी की तीसरी लहर में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। सक्रिय मामलों यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। सक्रिय मामलों यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। पिछले एक दिन में सक्रिय मामलों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। हालांकि, मौतें एक हजार से ऊपर ही बनी हुई हैं, क्योंकि केरल सरकार पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़कर जारी कर रही है। वहीं, शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,604 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,324 लोग डिस्चार्ज हुए और 17 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9,979 हैं।

देश के इन राज्यों में आए कोरोना के नए मामले
- कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 12,009 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 25,854 रिकवरी और 50 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 1,09,203 हैं।
- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 643 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,402 रिकवरी और 4 मौतें दर्ज की गई। राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 6,367 हैं।
- पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 1,345 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,251 रिकवरी और 31 मौतें दर्ज की गईं हैं।
- गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,710 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11,184 रिकवरी और 34
- शाम को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,434 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। हिमाचल में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 6,146 हैं।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में 1,03,921 की कमी आई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देशभर में 1,27,952 नए मामले मिले हैं और 2,30,814 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह सक्रिय मामलों में 1,03,921 की कमी आई है और वर्तमान में इनकी संख्या 13,31,648 रह गई है जो कुल मामलों का 3.16 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में अचानक बढ़ी मौतों की संख्या
इस दौरान देशभर में 1,059 मौतें हुई हैं जिनमें अकेले केरल से 595 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में भी अचानक मौतों की संख्या बढ़ी है और राज्य में 81 मौतें दर्ज की गई हैं।
दैनिक संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 11.21 प्रतिशत रह गई है। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और अभी यह 95.64 प्रतिशत पर है, जबकि मृत्युदर 1.19 प्रतिशत पर बरकरार है।
करीब 73 करोड़ लोगों को लगाई गई दोनों डोज
कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक 72.92 करोड़ लोगों को अब तक वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी गई है यानी इनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। अब तक 95.04 करोड़ लोगों को पहली डोज दी गई है और 1.40 करोड़ सतर्कता डोज भी लगाई है। इस तरह देश में अब तक लाभार्थियों को वैक्सीन की कुल 169.37 करोड़ डोज लगा दी गई हैं।
Next Story