भारत
विधवा महिला से पड़ोसी करना चाहता था शादी, हत्यारे तीन बच्चों के पिता को ढूंढ रही पुलिस, फैली सनसनी
jantaserishta.com
9 Feb 2025 9:25 AM IST

x
एकतरफा प्यार में विधवा की हत्या.
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में एक 40 साल की विधवा महिला की उसके पड़ोसी ने हत्या कर दी. आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन इनकार करने पर उसने गला रेतकर उसकी जान ले ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अशोक उर्फ नंदलाल के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है. वारदात के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.
घटना गुरुवार सुबह की है जब पीड़िता अनीता अपनी सहेली संगीता के साथ काम पर जा रही थी. तभी आरोपी, जो पहले से ही झाड़ियों में छिपा हुआ था, अचानक सामने आ गया. उसने अनीता को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से उसके गले पर तीन वार किए और मौके से फरार हो गया.
संगीता और स्थानीय लोगों ने अनीता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई. मृतका की भाभी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अशोक पिछले काफी समय से अनीता का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था लेकिन समाज में बदनामी के डर से अनीता ने कभी पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की.
अनीता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी और 2012-13 में फरीदाबाद निवासी राकेश से शादी हुई थी. 2018 में राकेश की मौत के बाद वह अकेले रहकर यूनिवर्सिटी कैंटीन में काम करके अपना गुजारा कर रही थी. पुलिस ने इस मामले में सूरजकुंड थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





