भारत

पब्लिक फंड से बाबरी मस्जिद बनाना चाहते थे नेहरू : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Nil dhankar
3 Dec 2025 7:37 AM IST
पब्लिक फंड से बाबरी मस्जिद बनाना चाहते थे नेहरू : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
x

गुजरात। वडोदरा के साधली गांव में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया. उन्होंने सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए एक 'एकता मार्च' के हिस्से के रूप में एक सभा को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने कहा, "देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पब्लिक फंड का इस्तेमाल करके बाबरी मस्जिद बनाना चाहते थे.

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने नेहरू की योजनाओं को सफल नहीं होने दिया. उन्होंने पटेल को एक सच्चे उदार और सेक्युलर शख्स के रूप में सराहा, जो तुष्टिकरण में यकीन नहीं करते थे.

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर किसी ने नेहरू के प्रस्ताव का विरोध किया, तो वह गुजराती मां से जन्मे सरदार वल्लभभाई पटेल थे. जब नेहरू ने गुजरात में सोमनाथ मंदिर को बहाल करने का मुद्दा उठाया, तो पटेल ने स्पष्ट किया कि मंदिर एक अलग मामला है. उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जरूी 30 लाख रुपये आम लोगों द्वारा दान किए गए थे. राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "एक ट्रस्ट स्थापित किया गया था और इस (सोमनाथ मंदिर) काम पर सरकार का एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया था. इसी तरह, सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक भी रुपया नहीं दिया. पूरा खर्च देश के लोगों ने उठाया. इसे ही असली धर्मनिरपेक्षता कहते हैं.

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि पटेल की मौत के बाद, आम लोगों ने उनके स्मारक के लिए फंड इकट्ठा किया, लेकिन जब यह जानकारी नेहरू तक पहुंची, तो उन्होंने कहा कि सरदार पटेल किसानों के नेता थे, इसलिए इस पैसे को गांव में कुओं और सड़कों के निर्माण पर खर्च किया जाना चाहिए.

Next Story
null