भारत

चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Shantanu Roy
19 May 2026 5:01 PM IST
चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
x
Patlikuhal. पतलीकूहल। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज सामान्य निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी पंचायत मनाली गुंजीत सिंह चीमा द्वारा जारी ताजा कार्यालय आदेश के तहत चुनाव संचालन के लिए पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जारी सूची में विभिन्न सरकारी विभागों एवं विद्यालयों के 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को आरक्षित कर्मी के रूप में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में जानबूझकर लापरवाही बरतता है अथवा आदेशों की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Next Story