
x
Hamirpur. हमीरपुर। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा रविवार को जिला हमीरपुर के सभी पांच परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। हमीरपुर में बनाए गए 5 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के लिए 2781 परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड आवंटित किए गए थे जिनमें से 2562 परीक्षा ेदेने पहुंचे। इनमें 11 दिव्यांग परीक्षार्थी भी शामिल थे। दोपहर सवा दो बजे शुरू हुई नीट की परीक्षा शाम सवा पांच बजे संपन्न हुई। उपस्थित सभी 2562 परीक्षार्थियां ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) मटाहणी,एनआईटी हमीरपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर में में परीक्षा दी। दिव्यांग 11 परीक्षार्थियों का सेंटर एनआईटी हमीरपुर में बनाया गया था।
एनटीए की गाइड के अनुसार इन्हें 65 मिनट अतिरिक्त दिए गए। सभी परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक एंट्री रखी गई थी। रविवार को परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले परीक्षार्थियों को पूरी जांच और तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर जिला प्रशासन के अधिकारी व पुलिस बल मुस्तैद रहा। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सं या में पुलिस बल तैनात रहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होती रही। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति के बाद अ यर्थियों को प्रवेश दिया गया। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े की संभावना को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा के लिए एंट्री दोपहर डेढ़ बजे के बाद पूरी तरह प्रतिबंधित रही।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





