भारत
नीरज भारती का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया में पार्टी नेतृत्व पर कसा तंज
Shantanu Roy
6 Jun 2026 4:30 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेतृत्व पर तंज कसा। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का धन्यवाद करते हुए लिखा कि कम से कम उनके नाम की स्पेलिंग सही कर ली जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने का मतलब यह नहीं है कि कोई सरकार की कठपुतली बनकर काम करे। नीरज भारती की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





