भारत

Bihar Election Result: NDA की लहर ने चौंकाया, BJP सबसे बड़ी पार्टी, फिर चला 'सुशासन बाबू' का जादू, महागठबंधन की निकली हवा

jantaserishta.com
14 Nov 2025 12:01 PM IST
Bihar Election Result: NDA की लहर ने चौंकाया, BJP सबसे बड़ी पार्टी, फिर चला सुशासन बाबू का जादू, महागठबंधन की निकली हवा
x
देखें वीडियो.
Bihar Election Result 2025: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लाल प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव दोनों ही बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में पिछड़ गए हैं। एक ओर जहां राघोपुर सीट से मैदान में उतरे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी 3 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप महुआ सीट पर महज 3 हजार 172 मतों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 के शुरुआती रुझानों में जेडीयू को मिल रही बड़ी बढ़त ने पूरे राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है. मतगणना के रुझानों में साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित करते नजर आ रहे हैं. जेडीयू 80 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि बिहार में फिर से सुशासन सरकार की वापसी हो सकती है.
पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर “बिहार का मतलब नीतीश कुमार” लिखे बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं, जो यह बताने के लिए काफी है कि पार्टी कितना आत्मविश्वास में है. वहीं जेडीयू के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- “घंटों का इंतजार… फिर आ रही सुशासन सरकार”.
बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 190 और महागठबंधन 49 सीटों पर आगे है। सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU को इस बार भारी बढ़ती मिली है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null