भारत

Bihar Election Result: बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट, रुझानों में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े

jantaserishta.com
14 Nov 2025 11:43 AM IST
Bihar Election Result: बिहार में नीतीश-मोदी की जोड़ी हिट, रुझानों में तेजस्वी यादव और तेज प्रताप अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े
x
Bihar Election Result 2025: भारत के चुनाव आयोग के मुताबिक, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राजद के गढ़ राघोपुर में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं. सुबह 11.15 बजे तक तेजस्वी यादव को 10,957 वोट मिले, जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 12,230 वोट मिले.
बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान देते हुए कहा, "शुरुआती रुझान ही बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता के ख़िलाफ़ कामयाब होते दिख रहे हैं. ये लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के बीच नहीं है. ये ज्ञानेश कुमार और भारत की जनता के बीच सीधी लड़ाई है."
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है. मतगणना जारी है.
नीतीश-मोदी की जोड़ी पर भरोसा कायम
बिहार चुनाव को लेकर अबतक आए रुझानों से एक बात स्पष्ट हो चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के चेहरे पर बिहार की जनता का भरोसा कायम है. रुझानों में साफ तौर से दिख रहा है कि 20 साल सरकार चलाने के बाद भी नीतीश कुमार से बिहार की जनता में कोई नाराजगी नहीं है. इसी का नतीजा है कि रुझानों में नीतीश कुमार की पार्टी ना केवल जेडीयू बल्कि एनडीए के तमाम घटक दलों के प्रत्याशी बढ़त बनाए दिख रहे हैं.
महुआ विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव की वापसी मुश्किल
संजय कुमार सिंह, LJP (राम विलास)- आगे (12897 वोट)
मुकेश कुमार रौशन, RJD-पीछे (8794 वोट )
तेज प्रताप यादव, JJD-पीछे (2121 वोट)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null