भारत

पीएम मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू

jantaserishta.com
2 July 2024 10:18 AM IST
पीएम मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर स्थित पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में एनडीए सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, जेपी नड्डा, प्रल्हाद जोशी, चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामदास आठवले और जीतन राम मांझी सहित मोदी कैबिनेट के कई अन्य मंत्री बैठक में मौजूद हैं।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले संसद सत्र के दौरान पहली बार हो रही एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद हैं।
एनडीए सांसदों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे। यह माना जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एनडीए सांसदों को 2024 चुनाव के जनादेश के मायने के बारे में बताते हुए विपक्षी दलों के रवैये और संसद सत्र को लेकर भी अहम निर्देश दे सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story