व्यापार
Share Market: शेयर मार्केट ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 80000 के पार Sensex
jantaserishta.com
2 July 2024 9:46 AM IST

x
बाजार खुलने के साथ करीब 1935 शेयरों में तेजी आई, 536 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार को दिन मंगलमय साबित होता दिख रहा है. मार्केट के प्री-ओपनिंग सेशन में ही इतिहास रचते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने पहली बार 80,000 का आंकड़ा छू लिया. प्री-ओपन में करीब 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ Sensex ने ये आंकड़ा छुआ. हालांकि, बाजार में दिन का कारोबार शुरू होने पर भी सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex-Nifty) नए ऑल टाइम हाई पर ओपन हुए.
शेयर मार्केट (Share Market) में मंगलवार को कारोबार शुरू होते ही बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद से 211.30 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 79,687.49 पर शुरुआत की, तो वहीं निफ्टी ओपनिंग के साथ ही 60.20 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,202.20 के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया.
बाजार खुलने के साथ करीब 1935 शेयरों में तेजी आई, 536 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. शुरुआती कारोबार के दौरान आयशर मोटर्स (Eicher Motors), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त में कारोबार कर रहे थे. वहीं बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सन फार्मा (Sun Pharma), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Ent Share) में गिरावट देखने को मिली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





