भारत

हमीरपुर कालेज में सजा राष्ट्रीय सेमिनार

Shantanu Roy
7 Dec 2023 12:53 PM GMT
हमीरपुर कालेज में सजा राष्ट्रीय सेमिनार
x

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्राणी विज्ञान विभाग द्वारा डा. आंबेडकर की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डा. रोनकी राम पंजाब विश्वविद्यालय चंड़ीगढ़ एवं प्रो. अनीस दुआ चंडीगढ़ से आए थे। प्रो. रोनणी राम ने आंबेडकर की जीवनी व उनके संघर्षों के बारे में प्रकाशित किया। उन्होंने डा. आंबेडकर की संविधान में भागीदारी पर चर्चा की। उन्होंने कानून द्वारा सामाजिक परिवर्तन पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रो. अनीस दुआ ने पर्यावरण में हो रहे बदलाव व विषय के महत्तवपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण एव अनुचित अपशिष्ट निपटान के ऊपर प्रकाश डाला। इस संगोष्ठी में कॉलेज प्राचार्य विजय कौंडल राजकीय महाविद्यालय बलद्वाडा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डा. कृष्ण लाल ने सेमिनार के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस संगोष्ठी में 100 शोध पत्र पढ़े गए। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों से आए हुए 60 से अधिक प्राध्यापकों का, प्राचार्य डा. प्रमोद पटियाल ने धन्यवाद किया। सेमिनार आयोजक प्रो. बबिता सुमन, प्रो. संजय चौहान, प्रो. नितिका चौधरी, प्रो. हर्षा एंव प्रो. अपूर्वा ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में डा. संदीप कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव व्यक्त किया है।

Next Story