
x
राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय
Delhi दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (ODNI) तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने यह फैसला अपने पति की गंभीर बीमारी के चलते लिया है, जो एक दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं। गबार्ड अब इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं। जानकारी के मुताबिक, तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उनका कार्यकाल 30 जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
गबार्ड ने अपने इस्तीफे में राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान खुफिया तंत्र में पारदर्शिता बढ़ाने और उसकी विश्वसनीयता मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए गए, हालांकि अभी भी कई काम बाकी हैं।
उन्होंने अपने 11 साल के वैवाहिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पति हमेशा उनके सबसे बड़े सहारा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे राजनीतिक अभियान हो, सैन्य तैनाती हो या सरकारी जिम्मेदारियां, उनके पति हर समय उनके साथ खड़े रहे। गबार्ड ने कहा कि अब समय है कि वह अपने पति के साथ खड़ी हों, क्योंकि वह एक गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय में उन्हें परिवार के सहयोग की जरूरत है।
Next Story





