
x
Dhamtari. धमतरी। धमतरी जिले में खराब मौसम, बेमौसम बारिश और जंगलों में हाथियों की लगातार मौजूदगी के चलते इस वर्ष भी तेंदूपत्ता संग्रहण का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। 27 समितियों में खरीदी समय से पहले बंद करनी पड़ी। वर्ष 2026 में कुल 23751 मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी दर्ज की गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 88.62 प्रतिशत है। अब तक संग्राहकों के खातों में छह करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वनांचल क्षेत्र के लोगों के लिए गर्मी के सीजन में तेंदूपत्ता संग्रहण रोजगार व आय का प्रमुख जरिया होता है। वर्तमान में जिले में तेंदूपत्ता की खरीदी 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से की जा रही है। जिले में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 26800 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। संग्रहण कार्य दुगली, जबर्रा, मारागांव, सिंगपुर, गेदरा, चनागांव, डोकाल, अमाली, नगरी, रतावा, बिरझुली, खड़मा सहित सभी 27 समितियों में किया गया। धमतरी वन मंडल कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार इस वर्ष 27 समितियों में कुल 23751 मानक बोरा तेंदूपत्ता खरीदी गई है।
कुल खरीदी के एवज में कुल 25788 संग्राहकों को कुल 13 करोड़ छह लाख 30 हजार पांच सौ रुपये का भुगतान किया जाना है, जिसमें से अब तक छह करोड़ 16 लाख से अधिक की राशि उनके खातों में भेजी जा चुकी है। इस वर्ष बोराई, तुमड़ीबहार, निर्राबेड़ा, मोंगरागहन, बरबांधा, पठार, मोहंदी अ व ब, कुकरेल एवं अछोटा समितियों में लक्ष्य से अधिक तेंदूपत्ता खरीदी की गई। जिले की 27 समितियों में एक मई से तेंदूपत्ता खरीदी शुरू की गई थी, लेकिन शुरुआती दौर से ही संग्रहण कार्य प्रभावित रहा। खरीदी शुरू होने के बाद ही दुगली-जबर्रा क्षेत्र के जंगलों में हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण संग्राहक तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए जंगल नहीं जा सके। इसके अलावा कई ग्रामीण किसान खेती-किसानी के कार्यों में व्यस्त रहे, जिससे संग्रहण की रफ्तार धीमी पड़ गई। दूसरी ओर बेमौसम बारिश और लगातार बदली के चलते तेंदूपत्ता की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। मौसम साफ होने के बाद कुछ केंद्रों में दोबारा खरीदी शुरू की गई, लेकिन कई स्थानों पर कटे-फटे और खराब गुणवत्ता वाले पत्ते आने के कारण 25 मई से पहले ही खरीदी बंद करनी पड़ी। जिले में वर्ष 2021 से 2023 तक जिले में 4000 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी हुई। वर्ष 2024 से इसमें 1500 रुपये की बढ़ोतरी कर दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी गई।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





