
x
Market. मंडी। मंडी जोनल अस्पताल के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन सेंटर ने रक्त आधान सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्टीय स्तर पर बड़ा सम्मान हासिल किया है। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अस्पताल को ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित नेशनल लेवल एनजीओ कॉन्क्लेव ऑन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज में देशभर के श्रेष्ठ ब्लड सेंटरों का चयन किया गया। मंडी जोनल अस्पताल ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन में उत्कृष्ट कार्य के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
अस्पताल को यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान किया गया। सीएमओ मंडी डाक्टर दीपाली ने बताया कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसमें जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ब्लड बैंक टीम, चिकित्सा अधिकारी, रक्तदाता संगठन और स्वैच्छिक रक्तदाताओं का अहम योगदान रहा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस सम्मान पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे मंडी जिला के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर अरिंदम रॉय ने कहा कि यह सम्मान रक्तदाताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





