
x
पांवटा साहिब। पांवटा पुलिस द्वारा डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर की अगवाई में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को दो आरोपियों को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गत रात मिशन स्कूल के समीप सूरजपुर क्षेत्र में दबिश दी, जहां से दो आरोपियों को 3120 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा गया। आरोपियों की पहचान सुन्नी सैणी पुत्र बलु राम निवासी रूहलकी तहसील बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश और अशोक पुत्र अंतू राम निवासी के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 3120 कैप्सूल बरामद किए गए, जिन्हें नशे के अवैध कारोबार में प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लिया है। उधर मामले कि पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नशा कारोबारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





