
x
Una. ऊना। नंबरदार कल्याण महासंघ जिला ऊना के जिलाध्यक्ष कंवर बृजपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य डीसी जतिन लाल से उनके कार्यालय में मिले। इस अवसर पर कंवर बृजपाल सिंह ने कहा कि नंबरदार राजस्व विभाग की रीढ़ की हड्डी है। नंबरदार सदैव सरकार की नीतियों को जनतक पहुंचाने में अपना योगदान दे रहे हंै और राजस्व विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से नंबरदार यह मांग रख रहे है कि उनके पास राजस्व वसूलने के लिए कोई अपडेट ढालवाश नही है। इसके चलते उन्हें मामला वसूलने में दिक्कत पेश आ रही है। बृजपाल सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से यह मांग भी रखी कि जो मामला तय किया हुआ है।
वह वर्षो पुराना तय किया हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी जतिन लाल से आग्रह किया कि वह सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को निर्देश जारी कि जब उनका किसी भी गांव में दौरा होता है, तो उसकी सूचना विभाग द्वारा संबंधित नंबरदार को दी जाए। सदस्यों ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में पहले कुछ वर्ष पहले तो नंबरदार को सूचना दी जाती थी, लेकिन कुछ समय से नंबरदार को अधिकारी के दौरे की सूचना नहीं दी जा रही। डीसी जतिन लाल ने नंबरदार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल को सभी मांगों संबंधी आश्वस्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जल्द ही कार्रवाई करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





