भारत

Nalagarh के विधायक नेे जनमत का किया अपमान

Shantanu Roy
30 Jun 2024 12:14 PM GMT
Nalagarh के विधायक नेे जनमत का किया अपमान
x
Nalagarh. नालागढ़। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए पांच साल के लिए मिले जनादेश को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता भाजपा प्रत्याशी से हर गली, नुक्कड़ पर एक ही सवाल कर रही है की इस्तीफा क्यों दिया। उद्योग मंत्री ने उक्त शब्द नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान क हे। उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने जनता की भावनाओं और उम्मीदों को बेचने का जो कार्य किया है उसे लेकर जनता मेें भारी रोष है। आज जनता भाजपा
प्रत्याशी से पूछ रही है की हमारा क्या कसूर था।

उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता मेें कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा के प्रति भारी उत्साह है। नुक्कड़ सभाएं में जिस प्रकार लोग एकत्रित हो रहे है उससे स्पष्ट हो गया है की जनता ने कांग्रेस का विधायक चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पूरा आर्शीवाद हरदीप बावा के साथ है, जनता उन्हें विधायक बनाकर भेजे नालागढ़ के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने चुनाव प्रचार के दौरान साई चडोग, बाहलम, नेरली, डोलरू, डोली, बडयाख, गजेड़, मौकड़ा, कठली, नंड, धार ब्राहमणा, चतलोग, बैहली में नुक्कड़ सभाएं की। हरदीप बावा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही ओपीएस को लागू किया। महिलाओं के खाते में 1500 रुपए मिलने भी शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किसानों की आय बढ़ाने की बात कर रहे है, जनता जानती है कि यह वहीं भाजपा सरकार है जिसने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों पर अत्याचार किया, जिसमें कई किसान शहीद हुए और इसी भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं के रोजगार को समाप्त करने का कार्य किया।
Next Story