भारत

नायब सिंह मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार

Nilmani Pal
19 March 2024 11:34 AM GMT
नायब सिंह मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार
x

हरियाणा। जजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद मनोहर लाल सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। आज मंत्रिमंडल को विस्तार मिल गया। सैनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार पहले लोकसभा चुनाव के बाद होना था, लेकिन बाद में तय हुआ कि कैबिनेट में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बैठाने के बाद ही भाजपा लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे। अभी मंत्रिमंडल में सीएम ओबीसी, दो जाट, एक-एक एससी, गुर्जर और ब्राह्मण समाज से मंत्री हैं।

बता दें कि दो दिन पहले अंबाला छावनी में उपमंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान विधायक अनिल विज ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि वह किसी से नाराज नहीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया था।



Next Story