भारत

देवदार से हरा-भरा होगा नाहन का मोक्षधाम

Shantanu Roy
27 Feb 2026 5:58 PM IST
देवदार से हरा-भरा होगा नाहन का मोक्षधाम
x
नाहन। सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन का मोक्षधाम शीघ्र नए रूप में विकसित होगा। मोक्षधाम के जीर्णोद्वार का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नाहन के बांकुवाला सिथित मोक्षधाम को और आकर्षक व पर्यावरण मित्र बनाने की दिशा में योजना को अंजाम देते हुए यह स्थान अब देवदार के पेड़ों से महकेगा। नाहन के विधायक अजय सोलंकी द्वारा मोक्षधाम के जीर्णोद्वार के लिए आर्थिक मदद की गई है विधायक द्वारा मोक्षधाम का दौरा भी समय-समय पर किया जा रहा हैं। नाहन का मोक्षधाम यानि बंकू वाला मोक्षधाम को एनगर परिषद ने मोक्ष धाम विकास समिति के सहयोग से लगाए 15 देवदार के पौधे दिए हैं। कहा जाता है कि जन सहयोग से हर कार्य संभव हो जाता है जरूरत है तो आमजन को जोडऩे की और एक सकारात्मक सोच की। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मोक्षधाम सेवा समिति के अध्यक्ष व पार्षद राकेश गर्ग ने सोंदर्यकरण का बीड़ा उठाया और आमजन के वित्तीय मदद से आज लगभग सवा करोड़ की राशि से मोक्ष धाम का कायाकल्प करके दिखाया है।
आज यह स्थल एक बहुत दर्शनीय-आकर्षक स्थल बन के उभर रहा है। नगर परिषद नाहन जोकि इसकी देखरेख करती है वो भी इस कार्य में पूरा सहयोग दे रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने देवदार के 15 पौधे लाए हैं जिन्हे मोक्ष धाम में लगाया गया है और इनके लगने से यह स्थल और भी आकर्षक होगा। इसके इलावा समाजसेवी सुनील गौड़ ने विशेष तोर पर कोलकाटा से फूलों के पौधे लाये हैं और पिछले 6 महीनो से इनकी देखभाल भी कर रहे हैं। जन सहयोग से आज यह स्थल एक आकर्षक स्थल बनकर उभर रहा है। नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मोक्ष धाम नगर परिषद के अधीन है और यहां की देखभाल परिषद करती है। परिषद अब यहां देवदार के पौधे लगा रही है ताकि यहां का और अधिक सोंदर्यकरण हो सके। इस पर अभीतक जन सहयोग से लगभग एक करोड़ की राशि लग चुकी है और अब भी कुछ कार्य शेष रह गया है।
Next Story