
x
नाहन। करीब दो महीने तक चली राजनीतिक उठापटक और लंबे इंतजार के बाद नाहन नगर परिषद को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया। कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान ने अध्यक्ष तथा भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा ने उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक अजय सोलंकी, प्रशासनिक अधिकारी, पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष उपमा धीमान ने शहर के विकास के लिए सभी के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना होगी। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार, सडक़ों व गलियों की मरम्मत तथा शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस और वार्ड स्तर पर जनसहयोग से नशे के खिलाफ प्रभावी मुहिम चलाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि 17 मई को घोषित नगर परिषद चुनाव परिणामों में भाजपा ने 13 में से सात और कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में विधायक अजय सोलंकी के मतदान के बाद दोनों पदों पर 7-7 मतों की बराबरी हो गई थी। इसके बाद नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान अध्यक्ष और भाजपा समर्थित प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष चुने गए। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल ने शपथ में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे। राजनीतिक विवादों के बीच शुक्रवार को दोनों निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पदभार संभाल लिया। अब शहरवासियों को उम्मीद है कि नई नगर परिषद राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सफाई, कचरा प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सडक़ मरम्मत और यातायात जैसी लंबित समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





