भारत

मुख्यमंत्री से मिला नादौन का प्रतिनिधिमंडल

Shantanu Roy
6 March 2026 5:25 PM IST
मुख्यमंत्री से मिला नादौन का प्रतिनिधिमंडल
x
Dhaneta. धनेटा। होली पर्व के पावन अवसर पर नादौन ब्लॉक से एक प्रतिनिधिमंडल ने नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कैप्टन पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल शिमला स्थित मुख्यमंत्री आवास होली लॉज पहुंचा, जहां सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुलाल लगाकर होली का उत्सव
सौहार्दपूर्ण वातावरण
में मनाया गया।

आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला और नादौन क्षेत्र से उनका विशेष जुड़ाव है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन पृथ्वी चंद ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर हुई यह सौहार्दपूर्ण भेंट क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
Next Story