भारत

प्रदेश के नंबर-वन कालेज में नैक टीम की दस्तक, हर पहलू की पड़ताल

Shantanu Roy
10 July 2026 4:39 PM IST
प्रदेश के नंबर-वन कालेज में नैक टीम की दस्तक, हर पहलू की पड़ताल
x
Hamirpur. हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में नैक ग्रेडिंग के लिए पहुंची हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की पांच सदस्यीय टीम का कालेज प्राचार्य डा. सतीश सोनी और स्टाफ ने वेलकम किया। निरीक्षण टीम के हैड राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार कौंडल के साथ उनकी टीम में सदस्य राजकीय महाविद्यालय ज्वाली के प्राचार्य डा. दिनेश शर्मा, राजकीय महाविद्यालय नेरवा के प्राचार्य डा. हरवंश लाल शर्मा, राजकीय महाविद्यालय नुरपूर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. राकेश कुमार और राजकीय महाविद्यालय थुरल के
असिस्टेंट प्रोफेसर
डा. विशाल वालिया की टीम ने कॉलेज द्वारा सौंपी गई ऑनलाइन रिपोर्ट को धरातल पर विस्तार से चैक किया। नैक टीम ने महाविद्यालय की उपलब्ध सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कक्षाओं, अधोसंरचना तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। नैक की टीम कॉलेज में करवाए जा रहे कार्यों और छात्रों को बेहतर ढग़ से मुहैया करवाई जा रही शिक्षा को लेकर काफी संतुष्ट नजर आए। नैक की पांच सदस्यीय टीम कॉलेज का निरीक्षण करेक वापस लौट गई है और यहां से ग्रेडिंग करके लौटे सदस्य कालेज का मूल्यांकन करेंगें और इसी आधार पर कॉलेज की ग्रेडिंग निर्धारित की जाएगी।
Next Story