भारत

ममेरे भाई-बहन को एक-दूसरे से हुआ प्यार, बीच चौराहे पर किया तमाशा

jantaserishta.com
31 Dec 2021 2:21 PM IST
ममेरे भाई-बहन को एक-दूसरे से हुआ प्यार, बीच चौराहे पर किया तमाशा
x
फिर...

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में रिश्तों को दरकने की कहानी सामने आई हैं. यहां ममेरे भाई-बहन ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे. दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि लड़की अपने माता-पिता को छोड़कर अपने प्रेमी ममेरे भाई के पास भाग कर आ गई. जब परिजन दोनों को मनाने के लिए आये तो बीच चौराहे इतना बड़ा हंगामा हो गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा.

दरअसल, अलवर जिले की रहने वाली 16 वर्षीय एक नाबालिग 25 दिसंबर 2021 को प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों को बिना बताए अपने प्रेमी ममेरे भाई के पास भाग कर धौलपुर आ गई थी. परिजनों को मामले की खबर लगने पर सभी लोग गुरुवार को धौलपुर पहुंचे. उन्होंने दोनों को शहर के मोदी तिराहे पर पकड़ लिया गया.
समझाइस के दौरान जब परिजन लड़की को ले जाने लगे तो लड़का और लड़की ने जोरदार हंगामा खड़ा कर दिया. शहर के बीचों-बीच हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़का-लड़की को परिजनों सहित निहालगंज पुलिस थाने ले आई.
जहां लड़की के परिजनों ने पुलिस को पूरी जानकारी से अवगत कराया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के को पाबंद किया और लड़की को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया. बाल कल्याण समिति ने लड़की को चाइल्ड लाइन केयर सेंटर भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story