भारत

Mutual domination दिनदहाड़े अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, डर के मारे दुकानों में घुसे लोग

jantaserishta.com
21 July 2024 10:37 PM IST
Mutual domination दिनदहाड़े अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, डर के मारे दुकानों में घुसे लोग
x
बड़ी खबर
बिहार में आपराधियों के हौसले बुलंद हैं और यही वजह है कि वो अब दिन-दहाड़े फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसका अंदाजा मुजफ्फरपुर की घटना से लगाया जा सकता है. यहां रविवार को आपसी वर्चस्व को लेकर दिनदहाड़े अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर दी. जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कालीवाली रोड मालीघाट चौक की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर हुई इस छह राउंड से ज्यादा फायरिंग के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. लोग बचने के लिए अपनी-अपनी दुकान को बंद कर वहां से भागने लगे. वहीं, कई लोग डर के मारे भागते-भागते गिर भी गए.
गनीमत रही है कि इस गोलीबारी की घटना में किसी को भी गोली नहीं लगी. वहीं, सूचना पर मिठनपुरा थानेदार राम इकबाल प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस को मौके से तीन खोखा मिला है. पुलिस के मुताबिक साकिब महाराजी, पोखर का हर्ष और रामबाग का छोटू मालीघाट चौक से चाय पीकर अपनी स्कूटी से आ रहे थे.
इसी दौरान पहले से थोड़ी दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें तीनों बाल-बाल बच गए. अपराधियों का दहशत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसके बाद से पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. हर्ष और छोटू हाल ही में जेल से छूटे हैं. बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर यह फायरिंग की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story