
x
सीजी न्यूज़
जगदलपुर, 21 जुलाई। नगरनार थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण नाले में मछली पकडऩे के लिए गया हुआ था, जहाँ पानी के बहाव में बह गया, जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जहाँ घंटों मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया जा रहा है कि नगरनार थाना के बाजू के नाले में मछली पकडऩे गया व्यक्ति पानी में डूब गया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल को दी।
सूचना मिलने पर जिले के बाढ़ बचाव टीम को भेजा गया। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में सर्चिंग कार्य किया गया, और सहदेव चालकी पिता रघु चालकी 45 वर्ष के शव को निकाल कर पुलिस का सुपुर्द कर दिया गया।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ समाचारनगरनार थाना क्षेत्रनगरनारपानी के बहाव से युवक की मौतमौतएसडीआरएफCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsNagarnar Police Station AreaNagarnarYouth dies due to water flowdeathSDRF
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





