भारत

मुस्कान मिस फेयरवेल और तन्वी ब्यूटीफुल

Shantanu Roy
26 Nov 2025 5:18 PM IST
मुस्कान मिस फेयरवेल और तन्वी ब्यूटीफुल
x
नालागढ़। लॉर्ड महावीर नर्सिंग कालेज नालागढ़ में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष, पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम वर्ष और जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र कुमार आहलूवालिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान के चेयरमैन डा. अजीत पाल जैनए डायरेक्टर डा. आशिमा जैन, प्रिंसीपल डा. संतोष शर्मा और वाइस प्रिंसीपल एन चंद्रलेखा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो सांग, लघु नाटिका, भांगड़ा, गिद्दा और पहाड़ी नाटी जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया।
अपने संबोधन में एसडीएम आहलूवालिया ने सभी पासआउट होने वाली छात्राओं को नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग एक अत्यंत पवित्र और संवेदनशील पेशा हैए जिसमें मानवता की सेवा सर्वोपरि रहती है। संस्थान के चेयरमैन डा. अजीत पाल जैन और डायरेक्टर डा. आशिमा जैन ने भी अपने संबोधन में छात्राओं को बधाई दी और कहा कि नर्सिंग सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल है। उन्होंने छात्राओं को ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा दी। इस दौरान बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा मुस्कान को मिस फेयरवेल, जीएनएम अंतिम वर्ष की मुस्कान को मिस पर्सनालिटी, बीएससी अंतिम वर्ष की अदिति को मिस चार्मिंग, जीएनएम अंतिम वर्ष की कोमल को मिस कैटवॉक और बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष की तन्वी को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर नालागढ़ डिग्री कालेज की प्रोफेसर दीपिका जैन, संस्थान की प्रिंसीपल चंद्रलेखा, वाइस प्रिंसीपल प्रो. प्रथावन सुब्रमण्यम, सुपरिटेंडेंट कुलभूषण शर्मा, संस्थान का पूरा स्टाफ, छात्राएं और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Next Story