भारत

पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान प्रेग्नेंट, अल्ट्रासाउंड में प्रेग्नेंसी कंफर्म

jantaserishta.com
11 April 2025 5:20 PM IST
पति के टुकड़े करने वाली मुस्कान प्रेग्नेंट, अल्ट्रासाउंड में प्रेग्नेंसी कंफर्म
x
जेल से बाहर लाया गया.
मेरठ: मेरठ के सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को जेल से बाहर लाया गया. जेल से उसे सीधे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड और अन्य चेकअप किये गए. करीब दो घंटे बाहर रहने के बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया. अल्ट्रासाउंड में मुस्कान की प्रेग्नेंसी कंफर्म हो गई है. अब उसे जेल में प्रेग्नेंट महिला वाली सुविधाएं दी जाएंगी. मुस्कान का प्रेग्नेंसी पीरियड 4 से 6 हफ्ते का बताया जा रहा है.
दरअसल, जेल में मुस्कान की तबीयत खराब होने के बाद जेल अधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से महिला डॉक्टर भेजने की सिफारिश की थी. जिला अस्पताल से आई महिला डॉक्टर ने मुस्कान का परीक्षण किया था. जांच रिपोर्ट में पता चला कि मुस्कार प्रेग्नेंट है. इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही गई थी. आज अल्ट्रासाउंड की डेट थी, जिसमें भी मुस्कान की प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हो गई है.
उधर, मुस्कान की प्रेग्नेंसी की पर मृतक सौरभ के परिजन हैरान हैं. भाई बबलू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर मुस्कान के पेट में पल रहा बच्चा उनके भाई सौरभ का निकला, तो वे उसे जरूर अपनाएंगे. लेकिन इससे पहले बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके कि बच्चा सौरभ का है मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला का.
बबलू का साफ कहना है कि यह जानना बेहद जरूरी है कि मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा सौरभ का है, साहिल का है या किसी तीसरे का. मालूम हो कि मुस्कान और सौरभ की 6 साल की बेटी है. सौरभ और मुस्कान के परिवार वाले उसपर अपना-अपना दावा जता रहे हैं. जहां सौरभ के परिवार ने बच्ची को सौंपने की मांग की है वहीं, मुस्कान के परिजन बच्ची को किसी भी कीमत पर सौरभ के परिजनों को देने से इनकार कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story