भारत
'मुझे गिरफ्तार कर लो, मैंने अपने भाई का कत्ल कर दिया'...पुलिस भी रह गई हैरान
jantaserishta.com
11 April 2025 4:52 PM IST

x
फैली सनसनी.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाके गड़मडा गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव से लगे तालाब के पास एक व्यक्ति की लाश मिली. मृतक की पहचान 35 वर्षीय गांगू मुंडा के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि गांगू रोजाना की तरह सुबह-सुबह तालाब में स्नान करने गया था. तभी घात लगाकर बैठे उसके दो सगे भाइयों बुधू मुंडा और अच्छू मुंडा ने उस पर हमला कर दिया.
हमलावरों ने गांगू मुंडा पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में खासकर गांगू के गर्दन और माथे पर गंभीर चोटें आईं. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद मुख्य आरोपी बुधू मुंडा खुद मारांगहदा थाना पहुंचा और थानेदार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार कर लो, मैंने अपने भाई की हत्या कर दी है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया.
दूसरा आरोपी अच्छू मुंडा फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. इस हत्याकांड को लेकर डीएसपी वरुण रजक ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है. पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तीनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था.
डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि शुक्रवार को मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक की पहचान गंगू मुंडा के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी खुद मारंगहादा थाना पहुंचा और सरेंडर कर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





