
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में एक महिला ने अपने नाबालिग बेटी के लव जिहाद के शिकार होने का आरोप लगाते हुए सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि हार्दिक खान ने बेटी को 2-3 दिन से बंदी बनाकर रखा था और उसके दुष्कर्म किया। महिला अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। इधर, बजरंग दल ने भी युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए सिरगिटटी थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने पानी पीने के दौरान ढक्कन भी निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, 14 साल की लड़की से ड्राइवर युवक ने पहले दोस्ती की। शादीशुदा होने के बाद भी उसने लड़की को शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन के साथ वो थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
लड़की स्कूली छात्रा है। वह पढ़ाई छोड़ दी है। आरोपी हार्दिक खान बिलासपुर रेलवे में ड्राइवर के पद पर पदस्थ है। उसका नानी के घर पर आना जाना था। इसके चलते लड़की की उससे जान-पहचान थी। हार्दिक उसके घर भी आता-जाता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली थी। जिसके बाद उसने लड़की से प्यार का इजहार किया और उसके साथ शादी करने का वादा किया। लड़की बीते 7 अप्रैल को अपनी नानी के घर रहने गई थी। इस दौरान उसकी मां किसी काम से ओडिशा गई थी। इसकी जानकारी होने पर ड्राइवर हार्दिक भी पहुंच गया। इस दौरान नानी के घर में 8 और 9 अप्रैल को उसने शादी करने की बात कहते हुए लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजन को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस बीच 10 अप्रैल को लड़की की ओडिशा से वापस आई, तब उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। मामला सामने आने के बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा है। इसके बाद भी सब जानते हुए उसने नाबालिग लड़की को फंसा कर शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से उनकी बेटी डरी-सहमी रही और नानी को घटना की जानकारी भी नहीं दी। टीआई रजनीश सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद वह पीने के लिए पानी मांगा, जब उसे बॉटल में पानी दिया गया, तब उसने पानी के साथ ढक्कन भी निगल गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





