भारत

Murder: देर रात युवक की चाकू घोंपकर हत्या, केस दर्ज

Shantanu Roy
3 Jun 2024 11:35 PM IST
Murder: देर रात युवक की चाकू घोंपकर हत्या, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
Jodhpur: जोधपुर। जोधपुर पैसों के लेन-देन के विवाद में रविवार रात जोधपुर में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके से युवक को लहूलुहान हालत में एमडीएम हॉस्पिटल लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा जोधपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र की है। प्रताप नगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया- थाना क्षेत्र के विजय नगर के पास रात को करीब 12:30 बजे चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां एक युवक चाकू लगने से अचेत पड़ा था, जिसे एमडीएम हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम नईम है और उस पर हमला करने वाले आरोपियों के नाम आफताब, बाबू व उसके साथी है। हत्या के पीछे मृतक और आरोपियों के बीच पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा रही है।
Next Story