भारत

प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर मर्डर, राजधानी की वारदात

Nilmani Pal
29 July 2025 7:22 AM IST
प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर मर्डर, राजधानी की वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह घटना वेस्ट दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके की है। दो व्यक्तियों के बीच बिहार के मधुबनी में प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर दोनों आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि इसी विवाद के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात इतनी बढ़ी कि एक शख्स को जान गंवानी पड़ी।

पुलिस ने कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। इसको लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Next Story
null