भारत

रिश्तों का कत्ल: बेटी का पिता ने रेता गला, भाई ने पकड़े पैर, पुलिस पहुंच चुकी थी

jantaserishta.com
13 April 2026 5:58 PM IST
रिश्तों का कत्ल: बेटी का पिता ने रेता गला, भाई ने पकड़े पैर, पुलिस पहुंच चुकी थी
x
जानें पूरा मामला.
गोहाना: हरियाणा के गोहाना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के बीच डर और गुस्से का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान चीनू के रूप में हुई है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी. बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वाले उसकी शादी अपनी ही जाति में करना चाहते थे. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.
घटना के दौरान चीनू ने खतरे को भांपते हुए पुलिस डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी. सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी पिता ने पुलिस के सामने ही बेटी पर हमला कर दिया. इससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान भाई ने पैर पकड़े और पिता ने चाकू से बेटी का गला रेता.
जानकारी के अनुसार, पिता ने तेजधार हथियार से अपनी ही बेटी का गला रेत दिया. घर के अंदर हुई इस वारदात से पूरा मोहल्ला सन्न रह गया. खून से लथपथ हालत में युवती को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में पिता के साथ मां और भाई की भी भूमिका संदिग्ध है. इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान अनिल, गीता और राहुल के रूप में हुई है.
आज पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. जितेंद्र गहलावत ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है.
पुलिस अब रिमांड के दौरान पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद देवीनगर इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में एक पिता अपनी ही बेटी की जान लेने पर उतर आया. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है ताकि इस मामले का सच सामने आ सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story