भारत

दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर ईंट से हमला, दरिंदगी देख कांप गई सभी की रूह

jantaserishta.com
1 Aug 2024 9:02 AM IST
दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, प्राइवेट पार्ट पर ईंट से हमला, दरिंदगी देख कांप गई सभी की रूह
x

सांकेतिक तस्वीर

सूट-सलवार पहनकर घर में घुसा आरोपी.
रेवाड़ी: गुरुग्राम से सटे हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दुष्कर्म के मामले में आरोपी ने मंगलवार देर रात एक बजे सूट-सलवार पहनकर घर में घुसकर पीड़िता की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसने पीड़िता के हाथ-पैरों और प्राइवेट पार्ट पर ईंट मारकर उसकी जान ले ली। उस पर आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में केस अदालत में लंबित था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचा हुआ था। आरोपी लगातार पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। गांव की एक 35 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही युवक सुधीर ने 16 जुलाई को दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद मामला अदालत में लंबित था।
आरोपी गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था। बुधवार को इस केस की अदालत में तारीख भी थी। पीड़िता के भाई ने कहा कि इस केस को लेकर आरोपी सुधीर लगातार बहन और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसकी लिखित शिकायत भी संबंधित थाने में देकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। उसने कहा कि उसका बहनोई एक पेट्रोल पम्प पर काम करता है और वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया हुआ था। वह और उसकी बहन अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन पर ईंट से वार कर हत्या कर दी।
पीड़िता के हाथ-पैर तोड़ने के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट मारी। बहन की चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई की नींद खुल गई। उसने बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन बाहर से कुंडी बंद होने की वजह से वह कुछ नहीं कर सका। जब उसने कमरे की खिड़की को खोलकर देखा तो आरोपी सुधीर उस पर हमला कर रहा था और दुपट्टे से उसका गला घोंट रहा था। उसके सामने बहन की हत्या कर आरोपी फरार हो गया।
वारदात की सूचना पाकर खोल थाना प्रभारी लक्ष्मीनारायण टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें महिला लहूलुहान हालत में मृत पड़ी मिली। इस हत्याकांड से ग्रामीणों में भारी रोष दिखाई दिया। भाई का कहना है कि सुधीर के द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों को लेकर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की लिखित मांग की थी। मामले में जिला पुलिस अधीक्षक से भी मिले थे। उन्होंने कहा कि सुधीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। केस की बुधवार को अदालत में तारीख लगी हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story