भारत

शंकर नगर के गली में मर्डर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Nilmani Pal
10 Nov 2025 7:27 AM IST
शंकर नगर के गली में मर्डर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
x
छग

दुर्ग। शंकर नगर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा उर्फ चुनचुन है। आरोपियों ने शंकर नगर के गली नंबर 3 में मृतक पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से कई बार शरीर के कई हिस्सों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना करीब 10 बजे की बताई जा रही है इस वक्त गाली के सभी लोग घर के भीतर थे। घटना में तेज आवाज सुनकर बाहर निकले। मृतक की पत्नी की गुजारिश से कुछ युवकों ने लहूलुहान युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मोहल्ले के युवा भारी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहीं परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा हाल है।

मोहन नगर थाना पुलिस इस वारदात की जांच में जुट गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आरोपियों ने घटना को किस विवाद के बाद अंजाम दिया यह जांच में ही पता चल पाएगा। बताया जा रहा है आरोपी तीन से अधिक हैं जो घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गए।


Next Story
null