
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: दिल्ली के बादोला गांव (उत्तर-पश्चिमी दिल्ली) में एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को एक 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान भीम सेन के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार को हुई और गंभीर रूप से घायल भीम सेन को उसके दोस्त द्वारा बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर भीम सेन की कुछ लड़कों से मामूली कहासुनी हुई थी, लेकिन अगली ही शाम उन लड़कों ने कथित रूप से बदला लेने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया.
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि भीम सेन को दो बार चाकू मारा गया था. 'उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके, घटना के बाद महेंद्र पार्क थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने जांच के दौरान चार किशोरों को हिरासत में लिया है, जिन पर इस हमले में शामिल होने का आरोप है. हालांकि, अभी तक हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं हो पाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





