भारत

बंटवारे में 1 फीट जमीन कम मिलने पर हत्या, मृतक का भाई और भतीजा अरेस्ट

Nil dhankar
10 Oct 2025 6:55 AM IST
बंटवारे में 1 फीट जमीन कम मिलने पर हत्या, मृतक का भाई और भतीजा अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बांदा में एक फीट जमीन के विवाद में छोटे भाई ने पिता के साथ मिलकर बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरी खानपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामखेलावन गुरुवार सुबह अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इस बीच छोटा भाई दीपक आया और निर्माण करवाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद शुरू हो गया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हो-हल्ला मचने पर पिता भोला यादव, मां राजकुमारी, बहन सोनिया हाथों में लाठी-डंडे लेकर आईं और रामखेलावन पर टूट पड़ीं। पति को पिटता देख गर्भवती पत्नी आरती बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। खून से लथपथ रामखेलावन को सीएचसी बबेरू ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती ने बताया कि उसके ससुर के पास ढाई बिस्वा जमीन थी। नवरात्र में रामखेलावन और छोटे भाई दीपक के बीच बंटवारा हो गया था। रामखेलावन मकान का निर्माण करवा रहा था जबकि दीपक मकान नहीं बनाने दे रहा था। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था।

मात्र एक फीट जमीन को लेकर विवाद था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राजेद्र सिंह राजावत का कहना कि आरती की तहरीर पर ससुर भोला, देवर दीपक, सास राजकुमारी, ननद सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संपत्ति के विवाद में घटना हुई है। जांच-पड़ताल की जा रही है। नवरात्र में दोनों भाइयों का बंटवारा हो गया था। रामखेलावन ई रिक्शा चलाता था। उसने अपने मकान का निर्माण करवाना शुरू कर दिया था। बीम डालने के बाद दीवार खड़ी की जा रही थी। छोटा भाई दीपक उसे मकान नहीं बनवाने दे रहा था। मृतक की पत्नी आरती का कहना था कि मात्र एक फीट जमीन का विवाद था। आरती की शादी पिछले वर्ष 23अप्रैल 204 में हुई थी। उसे पेट में नौ माह का बच्चा है। किलकारी गूंजने पहले ही उसके पिता की हत्या कर दी गई।


Next Story
null