भारत
मर्डर केस: शख्स को आजीवन कारावास, पति को बचाने के चक्कर में पत्नी को भी हुई जेल
jantaserishta.com
23 April 2025 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुरानी रंजिश के चलते हत्या के एक मामले में स्थानीय अदालत ने एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार ने 22 अप्रैल को सजा का आदेश पारित किया है.
अदालत ने 45 साल के राजकिशोर को आजीवन कारावास और उसकी 40 साल की पत्नी विभा को अपने पति को बचाने के प्रयास में सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है.
वकील ने बताया कि राजकिशोर और उसकी पत्नी पर 7 सितंबर, 2016 को निचलौल क्षेत्र में पुराने झगड़े के कारण सोनू नामक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. मामले में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
एक माह पहले महाराजगंज में ही अदालत ने 9 साल पुराने हत्या के मामले में 3 को दोषी करार देकर 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी. यहां भी एक शख्स की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी. कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





