भारत

खेल-खेल में हुई मौत, पहले मामला आत्महत्या का लग रहा था

jantaserishta.com
23 April 2025 5:24 PM IST
खेल-खेल में हुई मौत, पहले मामला आत्महत्या का लग रहा था
x
मचा कोहराम.
देहरादून: देहरादून के प्रेम नगर इलाके में एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र की गोली लगने से मौत हो गई. शुरुआत में मामला आत्महत्या का बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है.
दरअसल, 16 अप्रैल की रात बीएससी का छात्र अपने कमरे में दोस्तों के साथ था. तभी उसे गोली लगने की खबर सामने आई. घायल छात्र को साथी तुरंत प्रेमनगर के अस्पताल ले गए, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या समझा, लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो सच्चाई सामने आई. पुलिस के मुताबिक, झारखंड निवासी छात्र के साथ उसका एक दोस्त भी कमरे में मौजूद था. दोनों के पास एक अवैध पिस्टल थी जिससे वे खेल रहे थे.
पूछताछ में आरोपी दोस्त ने बताया कि जब उसकी बारी आई, तो उसने पिस्टल को कॉक किया और मैगजीन निकाल दी. उसे लगा पिस्टल खाली है, लेकिन चेंबर में एक गोली फंसी थी. खेल-खेल में उसने पिस्टल दोस्त की ओर तानी और गोली चल गई, जो सीधे छात्र के सिर में लगी.
इस हादसे में 21 साल के छात्र की जान चली गई. पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story