लॉ कॉलेज में मर्डर फिर सुसाइड, युवक ने छात्रा को गोली मारकर खुद को किया शूट

पंजाब। तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव उसमा के 'माई भागो लॉ कॉलेज' में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.
मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है. घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है. इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है. गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
DSP जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, यह घटना घटी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं हुई थी? फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रिंस राज ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या यह मामला एकतरफा प्यार का था या आपसी रंजिश का, पुलिस परिजनों और अन्य सहपाठियों से पूछताछ कर रही है.
#BREAKING A young man shot dead a student of Law College in Usma village of Tarn Taran and then committed suicide by shooting himself
— Ravi Pandey🇮🇳 (@ravipandey2643) February 9, 2026
woman has been identified as Sandeep Kaur, and the man as Prince Raj, a resident of Mallian village in Tarn Taran.#PunjabPolice #Tarntaran pic.twitter.com/XReXMWWRul





