भारत

नगर निगम ने हटाए अवैध ढारे

Shantanu Roy
18 May 2024 5:34 PM IST
नगर निगम ने हटाए अवैध ढारे
x
मंडी। निगम की टीम द्वारा बाइपास में अवैध तरीके से बनाए गए ढारों को उठाया गया गया है। कुछ प्रवासियों द्वारा अवैध तरीके से बिना नगर निगम मंडी की अनुमति के यह ढारे बनाए गए थे। जिससे लोगों को भी चलने फिरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं इस स्थान पर वेंडर मार्केट बनाई जा रही है, जहां सभी वैडरों के लिए निगम द्वारा स्थान दिया जाएगा। इसके लिए कार्य भी शुरू हो गया है। लकिन इन ढारों के कारण जेसीबी ऑपरेटर को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ढारे होने के कारण यह जगह खाली नहीं हो पा रही थी। जिस कारण निगम द्वारा इन ढारों को तोड़ दिया गया है ताकि वेंडर मार्केट बनाने के लिए जो जेसीबी काम कर रही है उसके लिए कोई अवरोध न रहे।
Next Story