
x
Shimla. शिमला। अवैध तहबाजारियों पर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। नगर निगम हर रोज अब शहर के बाजारों में अवैध तहबाजारियों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत निगम की टीम ने गुरुवार को आइजीएमसी के पास कार्रवाई करते हुए पांच अवैध तहबाजरियों को हटाया। निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना अनुमति कारोबार कर रहे अन्य रेहड़ी संचालकों में भी हडक़ंप मच गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आइजीएमसी के आसपास लंबे समय से बिना अनुमति रेहडिय़ां लगाई जा रही थीं। इससे सडक़ किनारे अतिक्रमण बढऩे के साथ-साथ लोगों को पैदल चलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अस्पताल क्षेत्र होने के कारण यहां हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं, अवैध कब्जों के चलते आवाजाही प्रभावित हो रही थी। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से लगाई गई पांच तहबाजारियों को हटाया और इनका सामान जब्त किया। नगर निगम का कहना है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अवैध रेहड़ी-फड़ी कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सडक़ों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





