भारत

15 करोड़ में सांसदों को खरीदा जा रहा : संजय राउत

Nilmani Pal
17 Jun 2026 6:36 AM IST
15 करोड़ में सांसदों को खरीदा जा रहा : संजय राउत
x

महाराष्ट्र। Operation Tiger की चर्चाएं सियासी गलियारों में जारी हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के 6 सांसद टूटने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि, शिंदे गुट के नेताओं का दावा था कि 7 नेताओं से हमारी बातचीत हो रही है। अब राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि दल बदल ने वाले MPs को 15 करोड़ रुपये एड्वांस देने की पेशकश हुई है। हालांकि, इसे लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं। ये सांसद जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं और समर्थन पत्र सौंप सकते हैं। अटकलें ये भी हैं कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही डैमेज कंट्रोल और कानूनी सलाह के लिए ठाकरे गुट के कुछ नेता भी राजधानी के लिए रवाना हुए हैं। राउत ने लिखा, 'अपना सपना मनी मनी। यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि कथित तौर पर महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए आज रात 15 करोड़ रुपये एडवांस की पेशकश की गई है।'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे सेना में जाने की तैयारी कर रहे 6 सांसदों में नागेश पाटिल आष्टिकर, संजय जाधव, संजय देशमुख, भाऊसाहेब वाकचुरे और ओमराज निम्बालकर का नाम बताया जा रहा है। हालांकि, अब त साफ नहीं हो सका है कि 6वें सांसद कौन हैं। खास बात है कि इन 6 में 5 सांसद उद्धव ठाकरे की रविवार को हुई बैठक से गायब रहे थे। मंगलवार को ही खबरें सामने आईं थीं कि संजय देशमुख ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रताव जाधव से मुलाकात की थी। खास बात है कि दोनों ही नेता विदर्भ से आते हैं। हालांकि, तब जाधव ने कहा था कि देशमुख दिल्ली पहुंचे थे और इत्तेफाक से उनके भी दिल्ली में होने के चलते मुलाकात हुई थी।

शिवसेना के विधान परिषद सदस्य कृपाल तुमाने ने दावा किया कि शिवसेना (UBT) के सात सांसदों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और वे संसद के मानसून सत्र से पहले शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया पर पिछले एक महीने से काम चल रहा है। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने इन अटकलों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी सांसद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में विश्वास रखते हैं और किसी पर कोई दबाव नहीं है।


Next Story