भारत

भूस्खलन की चपेट में आने से बाच-बाल बचे सांसद

jantaserishta.com
22 July 2026 3:29 PM IST
भूस्खलन की चपेट में आने से बाच-बाल बचे सांसद
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद मियां अल्ताफ अहमद बुधवार को पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से बाल-बाल बच गए। उनके काफिले की एक गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई थी।
आईएएनएस से ​​बात करते हुए मियां अल्ताफ अहमद ने कहा कि वह ठीक थे और लैंडस्लाइड पार कर चुके थे, तभी उनके काफिले की एक गाड़ी मलबे की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि उस गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
पिछले कुछ दिनों से बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को दूर करने के लिए मियां अल्ताफ राजौरी में कैंप कर रहे हैं। वह लैंडस्लाइड से प्रभावित दूरदराज के इलाकों का दौरा कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब वह पुंछ जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों से लौट रहे थे, तो जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे पर उनके काफिले की एक गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए।
मियां अल्ताफ अहमद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी थी, "पुंछ के बाद राजौरी पहुंचा ताकि इलाके में अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण पैदा हुए हालात का जायजा ले सकूं। राजौरी जाते समय एक लैंडस्लाइड हो गया था जिससे सड़क बंद हो गई थी। हालांकि मैं सुरक्षित रूप से राजौरी पहुंचने में कामयाब रहा।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ और मलबा गिर गया था। सांसद के काफिले के साथ चल रही एक गाड़ी चट्टानों से टकरा गई, जिससे उसे नुकसान हुआ।
हालांकि, मियां अल्ताफ और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। कई जगहों पर लैंडस्लाइड होने से सड़कें जाम हो गई हैं और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे समेत कई हाईवे पर ट्रैफिक में रुकावट आई है। अधिकारियों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि खराब मौसम के वक्त लैंडस्लाइड वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें।
इससे पहले, मियां अल्ताफ ने अचानक आई बाढ़ और लगातार बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पुंछ में कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, जमीनी हालात का जायजा लिया और प्रशासन से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में बचाव, राहत, पुनर्वास और जरूरी सेवाओं को फिर से शुरू करने में तेजी लाने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story