भारत

सांसद चंद्रशेखर रावण शोषण मामले में फंसे, पीड़िता बोली - मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

Nilmani Pal
25 Sept 2025 5:21 PM IST
सांसद चंद्रशेखर रावण शोषण मामले में फंसे, पीड़िता बोली - मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
x

यूपी। डॉ. रोहिणी घावरी की मां ने सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी दी है। बता दें, डॉ. रोहिणी घावरी ने उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण पर शादी के नाम शोषण का आरोप लगाया है। मां नूतन घावरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं। चंद्रशेखर ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। हम पीएम से शिकायत कर चुके हैं, दिल्ली पुलिस से भी खुद जाकर मिल चुके हैं, पर एफआईआर दर्ज नहीं हो रही। यदि मेरी बेटी को न्याय नहीं मिला तो हमारा परिवार संसद भवन के सामने जाकर आत्महत्या कर लेगा।

रोहिणी इंदौर की रहने वाली हैं, वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं। पिता शिव घावरी ने बताया कि एक दिन पहले बेटी डॉ. रोहिणी ने स्विट्जरलैंड से ट्वीट कर चंद्रशेखर रावण पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कही थी। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। पिता शिव घावरी ने कहा कि रोहिणी ने मुझसे कहा था कि आपको दिल्ली जाना पड़ेगा। मैं दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जुलाई में मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत के लिए बेटी को खुद यहां आना पड़ेगा। मैंने बेटी को यह बात बताई तो वह 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड से भारत आ गई। हम फिर पुलिस कमिश्नर से मिले पर कोई कार्रवाई नहीं की।

मेरी बेटी 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड से इंदौर आई थी। तब उसने कहा था कि मैं बहुत दुखी हूं। वह बार-बार चंद्रशेखर आजाद रावण की प्रताड़ना का जिक्र कर-करके रोती थी। इसीलिए मैंने उसकी पीएमओ, दिल्ली पुलिस और महिला आयोग को ऑनलाइन शिकायत कर दी है, लेकिन कहीं से कोई कार्रवाई या एफआईआर दर्ज नहीं होने से रोहिणी काफी तनाव में थी।


Next Story
null