भारत

MP बृजमोहन अग्रवाल ने लालगंज में बूथ स्तर पर ली बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक

Nilmani Pal
25 Oct 2025 5:21 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने लालगंज में बूथ स्तर पर ली बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक
x

बिहार। MP बृजमोहन अग्रवाल ने लालगंज में बूथ स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओ की बैठक ली। उन्होंने कहा, आज लालगंज, बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में लालगंज विधानसभा विस्तारक राणा , विधानसभा प्रभारी सह जिला महामंत्री घनश्याम लाल , मंडल अध्यक्षगण विश्वजीत मंडल, अजीत कुमार (गब्बर) जी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Next Story
null