भारत

शिमला में बोले सांसद अनुराग ठाकुर, गुटबाजी के आरोप नकारे

Shantanu Roy
8 Nov 2025 4:27 PM IST
शिमला में बोले सांसद अनुराग ठाकुर, गुटबाजी के आरोप नकारे
x
Shimla. शिमला। देश के राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से शिमला में रखे गए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर एक मंच पर नजऱ आए। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। साथ ही दावा किया कि भाजपा में कोई गुटबाज़ी नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू बीजेपी में पांच गुटों की
बात करते हैं।

लेकिन ये पांच पांडव कांग्रेस पर भारी पड़ेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की भरपूर मदद की है और आगे भी यह मदद जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ न तो कभी भेदभाव किया है और न ही भविष्य में करेगी। अनुराग ने कहा कि वंदे मातरम् एक गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में अविरल बहने वाला वह भाव है, जो हमें मातृभूमि की माटी, उसकी सुगंध और उसकी अस्मिता से जोड़ता है।
Next Story