
x
Swarghat. स्वारघाट। स्वारघाट में पुराने नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती स्कूटी में अचानक आग भडक़ उठी। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक सडक़ पर सामान्य रूप से जा रहा था कि अचानक वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया।
चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही स्कूटी में आग लग गई। सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी रोककर उस पर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





