
x
Chamba. चंबा। पुखरी-मसरूंड मार्ग पर गुरुवार सवेरे बोलेरो वाहन दुर्घटना में मारे सपरोठ पंचायत के मेहल गांव एक ही परिवार के छह सदस्यों के सफेद कफन से लिपटे शव दोपहर बाद घर के आंगन में पहुंचते ही माहौल चीख-पुकार में बदल गया। परिवारिक सदस्यों को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक साथ परिवार के छह लोग एक साथ दुनिया को छोडकर ऐसे सफर पर रवाना हो गए है जहां से वे कभी वापस नहीं लौटेगें। इससे पहले वाहन दुर्घटना में परिवार के तीन सगे भाइयों सहित तीन महिलाओं की मौत की गुरूवार सवेरे मेहल गांव में मनहूस खबर के पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीण पारिवारिक सदस्यों का दुख बांटने के लिए कामकाज छोडकर इनके घर पहुंच गए। इसी बीच दुर्घटना में अपनों को खोने वालों पारिवारिक सदस्य ग्रामीणों संग मौके की ओर रवाना हो गए। घटनास्थल पर खाई में अपनों के खून से लथपथ शव देखकर परिवारिक सदस्यों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कुछ देर बाद मृतकों के शवों को कपड़ों में लपेटकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। जहां पारिवारिक सदस्यों का शव से लिपट कर रो-रोकर बुरा हाल था। पारिवारिक सदस्यों का दर्द देख मौके पर हर आंख नम दिखी। उल्लेखनीय है कि गुरुवार अल सवेरे छतरूंड के पास वाहन के खाई में गिरने से मेहल गांव के तीन सगे भाइयों के अलावा एक भाई की पत्नी, भाभी व भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक को भी अपनी जान गंवानी पडी है। यह सभी लोग मुंडन संस्कार समारोह में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





