भारत

कर्नाटक की Sirena Technologies के साथ एमओयू साइन

Shantanu Roy
4 Jun 2026 5:06 PM IST
कर्नाटक की Sirena Technologies के साथ एमओयू साइन
x
Indora. इंदौरा। तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अरनी विश्वविद्यालय, इंदौरा ने कर्नाटक की प्रतिष्ठित सिरेना टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को भविष्य की तकनीकों से जोडऩे तथा उन्हें वैश्विक रोजगार अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह सेंटर लगभग 150 किलोमीटर के दायरे में अपनी तरह की पहली और अनूठी पहल है, जहां विद्यार्थियों को एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, डाटा साइंस, एनएलपी पाइथन एवं अन्य उभरती तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रदान किया जाएगा।


विद्यार्थियों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री एक्सपोजर, रिसर्च, इंटर्नशिप तथा स्टार्टअप विकास के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस संबंध में हुए एमओयू पर अरनी विश्वविद्यालय के प्रो. वाइस चांसलर डा. मनीष कुमार श्रीवास्तव तथा सिरेना टेक्नोलॉजीज की निदेशक अंकाक्षा आंनद ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का कार्य करेगा। कुलाधिपति डा. विवेक सिंह ने कहा कि अरनी विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करना है। अरनी विश्वविद्यालय की यह पहल शिक्षा, उद्योग एवं तकनीक के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी और क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर, नई सोच और नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
Next Story